संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग और जिला प्रशासन की ओर से राजकीय आईटीआई कैथल में आयोजित दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव शनिवार को संपन्न हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन पोस्टर बनाओ, फोटोग्राफी कहानी लेखन, तत्कालीन व्याख्यान, भाषण प्रतियोगिता, सोलो गायन, फोक नृत्य, सामूहिक गायन, फोक नृत्य, मिलेटस के साइंस एंड टेक्नालॉजी प्रोजेक्ट प्रतियोगिताएं हुई।
इस दौरान पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में हर्शप्रीत व फोटोग्राफी में सावन प्रथम रहा। समारोह का शुभारंभ एडीसी सुशील कुमार ने किया। समापन समारोह में विधायक लीला राम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल और अधीक्षक सोहन लाल ने विधायक लीला राम व एडीसी सुशील कुमार को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
विधायक लीला राम ने बेटियों की ओर से प्रस्तुत की लघु नाटिका की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज व देश के लिए भी काम करें। इसके बाद विधायक और एडीसी ने विजेता टीम व अन्य उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता शमशेर सिंह मलिक, फूल कुमार कादियान, लीलावती, विनोद कौशिक, कर्ण सिंह शामिल रहे।
संचालन कंप्यूटर अनुदेशिका मीनाक्षी ने किया। शनिवार को ग्रुप नृत्य सामूहिक और सामूहिक गायन करवाए गए, जबकि अन्य कार्यक्रम लोक नृत्य एकल, लोक गीत एकल, कहानी लेखन, पोस्टर बनाओ, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी, तत्कालीन व्याख्यान तथा मोटे अनाज से संबंधित प्रतियोगिताएं शुक्रवार को संपन्न करवाई गई थी। प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने बताया कि समारोह में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को विभाग की ओर से 750 रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक के नकद इनाम दिए जाएंगे।
समारोह के निर्णायक मंडल में राजकुमार शास्त्री, रिंकू कुमारी, शामली, पूजा, डॉ. पूनम, डॉ. पंचम लोहाट, पूनम कपूर, सतीश शर्मा, प्रियंका खुराना, निधि गोगिया, सुशील कुमार, नेहा शर्मा व प्रशांत कुमार शामिल थे। इस अवसर पर सोहन लाल, सुरेंद्र सिंह, शमशेर सिंह, जोगेंद्र सिंह, राजबीर सिंह, संजय कुमार, संजीव कुमार, अनिल कुमार, अनिल ढुल, सुधीर कंबोज, दलशेर सिंह, विकास, मलकीत सिंह, नवीन प्रकाश कालिया, रणधीर सिंह रविकेश, संदीप राविश, सतीश कुमार, शीशपाल, मुकेश जैन, संजय भारद्वाज, रामकुमार नैन, कुशलपाल सैन, सतपाल मौजूद रहे।
ये रहे परिणाम
पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में हर्शप्रीत प्रथम, प्रियंका द्वितीय और अंजली तृतीय रही। फोटोग्राफी में सावन प्रथम, हरमन द्वितीय तथा राज कश्यप तृतीय रही। कहानी लेखन में दीया शर्मा प्रथम, वर्षा राणा द्वितीय तथा महक तृतीय रही। तत्कालीन व्याख्यान में दिनेश प्रथम, प्रदीप कुमार द्वितीय तथा शिवानी तृतीय रही। भाषण प्रतियोगिता में अवनीत कौर प्रथम, सिया देवी द्वितीय और पूर्णिमा तृतीय रही। सोलो सोंग में पारुल प्रथम, साकेत द्वितीय तथा संजना तृतीय रही।
लोक नृत्य सोलो में मुस्कान प्रथम, काजल द्वितीय तथा जरीना तृतीय रही। सामूहिक गीतों की प्रस्तुति में ओएसडीएवी कैथल प्रथम, सिसला-सिसमोर द्वितीय तथा आईटीआई कलायत तृतीय रहे। सामूहिक लोक नृत्य में राजौंद प्रथम , सिरसला द्वितीय और ओएसडीएवी कैथल तृतीय रहा। मिलेटस के साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट में राजेश कुमार प्रथम, अंजली द्वितीय और रोबिन सिंह तृतीय रहे।
प्रोजेक्ट के ग्रुप में आजाद सिंह ग्रुप प्रथम, सिया द्वितीय व सिमरन तृतीय रही। प्रोजेक्ट के एकल में किरण प्रथम, सुरेश द्वितीय तथा चेतन तृतीय रहे। कुकरीज के ग्रुप में मोनिका चहल ग्रुप प्रथम, मंजू रानी द्वितीय और प्रिया तृतीय रही। कुकरीज के एकल में मलकीत प्रथम, कुलदीप द्वितीय तथा सिया तृतीय रही।