फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हनुमान लाए संजीवनी बूटी, लक्ष्मण हुए स्वस्थ, रामलीला में लक्ष्मण शक्ति प्रसंग के मंचन ने श्रद्धालुओं को किया भावुक

विज्ञापन
दशहरा पर्व पर शहर में निकाली गई रामलीला की झांकियां। संवाद
विज्ञापन
गुहला-चीका। श्री भवानी मंदिर चीका में आदर्श नाटक क्लब की ओर से आयोजित ऐतिहासिक रामलीला में लक्ष्मण शक्ति प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। लक्ष्मण के मूर्छित होने और भगवान श्रीराम की व्याकुलता के दृश्यों ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। वहीं हनुमान जी के संजीवनी बूटी लेकर लौटने और लक्ष्मण के स्वस्थ होने पर पंडाल जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

रामलीला में कलाकारों ने मेघनाद के शक्ति बाण से लक्ष्मण के मूर्छित होने का दृश्य प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। भाई को इस अवस्था में देखकर भगवान श्रीराम की चिंता और व्याकुलता को कलाकारों ने अपने अभिनय से जीवंत कर दिया। इसके बाद वैद्य के परामर्श पर हनुमान जी के संजीवनी बूटी लाने का प्रसंग दिखाया गया। हनुमान जी की वीरता, भक्ति और समर्पण और लक्ष्मण के स्वस्थ होने के दृश्य को दर्शकों ने खूब सराहा। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

शहर में निकाली रामलीला की झांकियां
दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में आदर्श नाटक क्लब की ओर से चीका शहर में रामलीला का जुलूस भी निकाला गया। इसमें भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। धार्मिक वेशभूषा में सजे कलाकारों को देखने के लिए शहर के विभिन्न मार्गों पर लोगों की भीड़ जुटी। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर झांकियों का स्वागत किया। जुलूस के दौरान जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन


भाईचारे और सेवा का संदेश
लक्ष्मण शक्ति प्रसंग ने भाईचारे, त्याग और संकट के समय एक-दूसरे का साथ निभाने का संदेश दिया। वहीं हनुमान जी के चरित्र से निस्वार्थ सेवा, साहस और अटूट भक्ति की प्रेरणा मिली। रामलीला और झांकियों के माध्यम से लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।

दशहरा पर्व पर शहर में निकाली गई रामलीला की झांकियां। संवाद

दशहरा पर्व पर शहर में निकाली गई रामलीला की झांकियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें