फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हैफेड कर्मचारी से 79 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने हैफेड में कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ निवेश के नाम पर करीब 79 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुखदेव नगर जिला लुधियाना पंजाब निवासी इरफान खान के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि गांव साकरा निवासी दर्शन सिंह की शिकायत के अनुसार वे हैफेड में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम करते हैं। 11 सितंबर को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप पर मैसेज आया। यूजर ने अपना नाम चंद्रिका बताया और उन्हें पार्ट टाइम काम करने का ऑफर दिया। इसके बाद उसे अलग-अलग होटल व वेबसाइट पर रिव्यू देने के लिए कहा गया और रिव्यू के स्क्रीनशॉट टेलीग्राम आईडी पर भेजने के लिए कहा।
इसके बाद उन्होंने वेबसाइट पर रिव्यू देकर टेलीग्राम पर स्क्रीनशॉट भेज दिया। इसका कमीशन भेजने के लिए टेलीग्राम यूजर ने उनका अकाउंट नंबर मांगा तो उन्होंने टेलीग्राम यूजर को भेज दिया। कमीशन के 120 रुपये उनके खाते में आ गए। इसके बाद आरोपियों ने ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर उनका वर्चुअल वॉलेट बना दिया और ट्रेडिंग में पैसे निवेश करने के लिए कहा।
विज्ञापन

आरोपियों ने निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 79,29,369 रुपये ले लिए। साथ ही और ज्यादा मुनाफे के लिए और रुपये निवेश करने के लिए कहा। बाद में जब उन्होंने वॉलेट से राशि निकालने का प्रयास किया तो वह नहीं निकली। इस बारे में थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तारी किया जा चुका है। आरोपी इरफान ने साइबर ठगों को अपना बैंक अकाउंट उपलब्ध करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें