फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्कूल नेशनल चैंपियनशिप की तैयारी में जुटीं अंतिम

विज्ञापन
अंतिम - फोटो : 1
विज्ञापन
कैथल। गांव बालू की 14 वर्षीय मुक्केबाज अंतिम रविश आगामी स्कूल नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस प्रतियोगिता का समय और स्थान फिलहाल निर्धारित होना बाकी है। अंतिम वर्तमान में 10वीं कक्षा की छात्रा हैं और करण विहार कॉलोनी, जींद रोड पर रहती हैं। उन्होंने कम उम्र में ही बॉक्सिंग में प्रतिभा का लोहा मनवाया है और कई महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

अंतिम ने वर्ष 2025 में हिसार में आयोजित सब-जूनियर एशियन चैंपियनशिप राज्य चयन प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर प्रतिभा का परिचय दिया था। इसके बाद वर्ष 2026 में बहादुरगढ़ में आयोजित सब-जूनियर एशियन चैंपियनशिप राज्य प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किया। वर्तमान में अंतिम अपने कोच अमरजीत के मार्गदर्शन में अंबाला रोड स्थित छोटू राम खेल स्टेडियम में कड़ा अभ्यास कर रही हैं।
कोच अमरजीत ने बताया कि अंतिम मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा करने की क्षमता रखती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्कूल नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अंतिम शानदार प्रदर्शन करेगी और जिले का नाम रोशन करेंगी। अंतिम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और कोच अमरजीत को दिया है।

अंतिम- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें