फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में हाईवे पर किया भव्य स्वागत

Thu, 24 Apr 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कलायत। साइक्लोथॉन यात्रा बुधवार को कलायत पहुंची। इसका प्रशासनिक अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारी, पार्षदों, विभिन्न समाजसेवी संगठनों, बड़े- बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने भव्य स्वागत किया। किसान चौक के पास आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया गया।

पालिका प्रधान अंकित जैलदार, वार्ड एक पार्षद रेणु धानियां, आशीष राणा, उषा रानी, निशा राणा, प्रदीप राणा, राजेश राणा, महिपाल पंवार, जगदीश रायका, संजय सिंगला, विनोद ज्येष्ठ, अमित कुमार, रवींद्र निर्मल बंटी, पूनम धीमान, कविता कंसल और नीलम यादव ने कहा कि नशा मुक्ति व्यवस्था आज सबसे बड़ी मांग है। नशा मुक्ति के मिशन से ही विकास और कल्याणकारी राहें बनती हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता मैनपाल राणा और कलायत मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत ने यात्रा को लेकर सीएम नायब सैनी के मार्ग दर्शन में तैयार की गई रूपरेखा की जानकारी दी। कलायत की धरती पर नशा मुक्ति की अलख को रोशन करने के खास पलों की साक्षी बनी महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग की कर्मियों ने लोकगीतों के साथ सभी का उत्साह बढ़ाया।जबकि सरकारी स्कूल के छात्र और छात्राओं ने पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन


इस अवसर पर एसडीएम अजय हुड्डा, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रशांत ग्रोवर, एसडीओ कलायत तरसेम गर्ग, नपा सचिव पवन शर्मा, कनिष्ठ अभियंता संजीव धीमान, वर्क सुपरवाइजर अमित राणा, सफाई सुपरवाइजर सोम प्रकाश शर्मा, राकेश कंसल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें