फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सिसला धाम पर जयकारों के साथ निकाली भव्य निशान यात्रा

Fri, 08 Mar 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। वीर बर्बरीक श्याम ट्रस्ट की ओर से सिसला धाम में श्री श्याम फाल्गुन वार्षिक महोत्सव एंव विशाल भंडारे के दूसरे दिन दोपहर दो बजे भव्य निशान यात्रा निकाली। निशान यात्रा में आसपास के गांव व शहर के श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कई श्रद्धालु अपने घर से ही बाबा श्याम का निशान उठाकर जय श्री श्याम के नारे लगाते हुए धाम पर पहुंचे और बाबा श्याम के दर्शन किए। सभी श्रद्धालुओं ने बाबा से मनोकामना पूर्ण करने की कामना की।

गौरतलब है कि फाल्गुन महोत्सव के उपलक्ष्य में सिसला धाम में वीर बर्बरीक श्याम ट्रस्ट की ओर से व समस्त गांव सिसला के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। वीरवार को पहले दिन मेहंदी रस्म हुई थी। शुक्रवार को दूसरे दिन सिसला धाम पर भव्य निशान यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शनिवार को भजन संध्या का कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें कैथल, पंजाब, यूपी के प्रसिद्ध भजन गायक हिस्सा लेंगे। शाम सात बजे से ही भजन संध्या का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा और देर रात तक चलेगा।
विज्ञापन


वीर बर्बरीक श्याम ट्रस्ट सिसला धाम के प्रधान सुभाष सिसला ने कहा कि इस कार्यक्रम में कई प्रसिद्ध भजन गायक बाबा श्याम के भजन सुनाएंगे।

इसमें यदुवंशी ब्रदर्स बटाला, दर्पण शर्मा कैथल, नंद किशोर शर्मा अहमदाबाद, सुभाष सांवरिया सिसला धाम, प्रियंका चौधरी यूपी व पंडित जयभगवान चौशाला अपनी मधुर वाणी से श्याम बाबा के भजन श्रद्धाओं को सुनाएंगे।
विज्ञापन

रोडवेज की ओर से चलेंगी विशेष बसें

फाल्गुन महोत्सव के कार्यक्रम के लिए रोडवेज का कैथल डिपो सिसला धाम के लिए पांच विशेष बसों का संचालन करेगा। शनिवार रात को आयोजित होने वाले संकीर्तन कार्यक्रम के लिए ये बसें चलाई जाएंगी। सुबह से शुरू होकर बसें रात के कार्यक्रम तहत चलेंगी। कार्यक्रम में अहमदाबाद के प्रसिद्ध गायक नंदू मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे। बस अड्डा के ड्यूटी प्रभारी निरंजन सिंह तंवर ने बताया कि श्रद्धालुओं की मांग पर पांच विशेष बसों का संचालन किया जाएगा, ताकि यात्री आसानी से सिसला धान में पहुंच सकें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें