फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लोस चुनाव के लिए इनेलो ने गठित की पांच सदस्यीय कमेटी

Fri, 08 Mar 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इनेलो नेता व विधायक अभय सिंह चौटाला शुक्रवार को पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा के आवास पर पहुंचे। इस दौरान अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा की राजनीति में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रहे अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में इनेलो की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ने के संबंध में एक बैठक हुई है। इसमें पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

यह कमेटी अगले दो-तीन दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद फैसला लिया जाएगा कि किन-किन सीटों पर चुनाव लड़ा जाए। भाजपा व जजपा के गठबंधन को लेकर कहा कि भाजपा ने तो एलान कर दिया है कि सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा कह चुकी है तो कहां से जजपा चुनाव लड़ेगी। ये आखिर में यही कहेंगे कि हम नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए साथ रहेंगे। ये इस ठगबंधन में पड़े हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में उन्होंने मुद्दा उठाया था कि कांच की बोतलों में शराब देने को लेकर एक फैसला थोंपा जा रहा है। डिप्टी सीएम ने 29 फरवरी को इस फैसले को लागू करने की जानकारी दी थी। अगले ही दिन सीएम ने कहा कि इंडस्ट्री वालों की मर्जी है कि वे कांच की बोतल का प्रयोग करें या दूसरी।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम भाजपा के चरणों में पड़े हुए हैं चौटाला परिवार से लोकसभा चुनाव लडऩे का फैसला भी इनेलो की गठित कमेटी करेगी। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा के इनेलो-बसपा गठबंधन से चुनाव लड़ने के सवाल पर अभय चौटाला ने कहा कि रामपाल माजरा हां करें तो वे स्वयं इनेलो की कमेटी से प्रार्थना करेंगे कि उन्हें कुरुक्षेत्र लोकसभा चुनाव से उम्मीदवार बनाया जाए। रामपाल माजरा के साथ लंबे पारिवारिक एवं राजनीतिक संबंध रहे हैं। कोई कारण होता है कि अलग हो गए लेकिन जब भी चौ. ओमप्रकाश चौटाला कैथल आते हैं तो इनके यहां चाय पीते हैं। इसी तरह राजनीतिक चर्चा को लेकर वे यहां रामपाल माजरा से मिलने पहुंचें हैं। चौटाला ने कहा कि यदि भाजपा तीसरी बार सत्ता में आती है तो वह इंडिया गठबंधन जैसे विपक्षी दलों की नाकामी के कारण आती है। यदि भाजपा को सत्ता में आने से रोकना है तो विपक्षी दलों को आपसी स्वार्थ छोड़कर एकजुटता के साथ चुनाव लड़ना होगा। इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या के मामले में उन्होंने कहा कि सीबीआई पर उन्हें भरोसा है।
विज्ञापन


इसके बावजूद हम हाईकोर्ट में जाएंगे और हाईकोर्ट के जज की निगरानी में इस मामले की जांच की जाए। नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर इनेलो की राष्ट्रीय स्तर की बैठक में निर्णय हुआ है कि चौ. ओमप्रकाश चौटाला जिसे यह जिम्मेदारी देंगे, वह हम सभी को स्वीकार होगा। इस अवसर पर इनेलो जिला प्रधान राजा राम माजरा, अनिल तंवर क्योडक़, ऋषिराज राणा, सतीश गर्ग, राममेहर खुराना, प्रदीप सिंहमार सहित भारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें