संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली की ग्राम युवा सभा की टीम मंडल स्तर पर प्रथम रही। एनसीईआरटी गुरुग्राम की ओर से विद्यालय की टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य हरपाल सिंह व एसएमसी प्रधान राजेंद्र कुमार और समस्त स्टाफ सदस्यों ने ग्राम युवा सभा की टीम को बधाई दी। प्रधानाचार्य हरपाल सिंह ने कहा कि आज के युवा कल देश के कर्णधार बनकर देश की तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इसी कड़ी में एनसीईआरटी ने स्कूली बच्चों में प्रतियोगिता के माध्यम से ग्राम सभा की सारी कार्यवाही को जीवंत रूप देकर बच्चों को सीखने का मंच दिया है।
50 स्कूली बच्चों ने इस युवा ग्राम सभा में सचिव, पंच, सरपंच एवं सभी विभागों के अधिकारियों की भूमिका का जीवंत विमोचन किया था। ग्राम युवा सभा के सभी प्रतिभागी बच्चों को एनसीईआरटी गुरुग्राम द्वारा ट्रॉफी व प्रशंसा पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर जय गोपाल, भारत चुटानी, पवन शास्त्री, सतबीर सिंह, नवजीत संधू, सचिन धीमान, मनजीत, राकेश कुमार, शमशेर सिंह, रविंद्र, शमशेर डीपीई, शमशेर सिंह मौजूद रहे।