फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खेल में उपलब्धियों के आधार पर ग्रेडेशन, फिर मिलेंगी सुविधाएं

Fri, 24 Jan 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला खेल कार्यालय में वीरवार को खेलों में ग्रेडेशन प्रमाण पत्र को लेकर कमेटी के सदस्यों ने विभिन्न खेलों के लगभग 15 आवेदनों की जांच की। इसमें जूडो, हैंडबॉल, खो-खो, रोइंग, एथलेटिक्स, ताइक्वांडो, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल व अन्य खेलों के आवेदन पर जांच की।

गौरतलब है कि खेलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और उनके खेल में उपलब्धियों के आधार पर ग्रेडेशन किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करना, उन्हें उचित संसाधन देना और खेल को अधिक प्रतिस्पर्धात्मक और संगठित बनाना है।
विज्ञापन


खिलाड़ियों की उपलब्धियां ः-

nराष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन।

nराज्य स्तर पर प्रतियोगिताओं में सफलता।

nखेल संघों की ओर से मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन।

n पदक और रैंकिंग ः इसमें स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाती है। उनकी रैंकिंग, आयु वर्ग और अनुभव, जूनियर और सीनियर स्तर के खिलाडिय़ों के अलग-अलग ग्रेडेशन मापदंड होते हैं। अनुभव और उनके योगदान को भी ध्यान में रखा जाता है।

nग्रेडेशन का फायदा ः आर्थिक सहायता- इससे उच्च ग्रेड के खिलाड़ियों को सरकार या फेडरेशन से वित्तीय सहायता मिलती है। ओर छात्रवृत्ति, खेल उपकरण, और प्रशिक्षण के लिए विशेष सुविधाएं दी जाती हैं।
विज्ञापन


nनौकरी के अवसर ः खेल ग्रेडेशन सरकारी और निजी नौकरियों में प्राथमिकता प्रदान करती है। सरकारी योजनाओं के तहत खिलाड़ी कोटे में नियुक्ति के लिए लाभकारी।

nप्रशिक्षण और शिविर ः उच्च ग्रेड वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कैंप में भाग लेने का मौका मिलता है।

nप्रतिष्ठा और मान्यता ः

खिलाड़ी को समाज और खेल संघ में पहचान और सम्मान मिलता है।

खिलाड़ी ग्रेडेशन के लिए फार्म कैसे भरें- संबंधित खेल संघ से संपर्क करें उनकी अधिकारिक वेबसाइट कार्यालय से प्राप्त करें आवश्यक दस्तावेज पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, खेल प्रतियोगिताओं के प्रमाण पत्र व उपलब्धियों के पदक व फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पता, खेल का नाम आदि भरें। ओर अपनी उपलब्धियां और प्रतियोगिताओं का विवरण दर्ज करें। सभी दस्तावेजों की प्रतियां संलग्न करें। खेल संघ या संबंधित कार्यालय में इसे जमा करें।

nऑनलाइन प्रक्रिया (यदि उपलब्ध हो)

कुछ फेडरेशन ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रदान करते हैं। उनकी वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।

nनोट ः सही जानकारी और दस्तावेज देना अनिवार्य है।

समय सीमा के भीतर फॉर्म जमा करना सुनिश्चित करें।

यदि फॉर्म भरने में कोई समस्या हो तो खेल संघ के अधिकारी से सहायता लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें