फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग, अध्यात्म के बल से युवाओं का मनोबल होगा प्रबल : हरिओम

Fri, 24 Jan 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। पतंजलि योग समिति के सदस्यों ने वीरवार को श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर में योग कर नेताजी की 128वीं जयंती धूमधाम से मनाई। पतंजलि सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

जिला प्रभारी हरिओम शोकल ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डाला। हरिओम कहा कि वे स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे। सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा में कटक में हुआ था। नेताजी ने आजादी के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया था।
विज्ञापन


तहसील प्रभारी चरणदास गुप्ता ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश को आजाद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारत स्वाभिमान के प्रभारी जयभगवान ने कहा कि नेताजी ने भारत को आजादी दिलाने के लिए तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा और जय हिंद जैसे नारों से आजादी की लड़ाई को नई उर्जा दी।

योग शिक्षक डिंपल कुमार रामपाल चावला दीपक कुमार ने कहा कि नेताजी ने आजाद हिंद फौज का गठन किया। सुभाष चंद्र बोस के क्रांतिकारी विचारों से प्रभावित होकर कई युवा आजाद हिंद फौज में शामिल हुए और देश की आजादी में अपना योगदान दिया। नेताजी के विचार आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं।

सहयोग शिक्षक ईश्वर सिंगला, सुशील जिंदल, इंद्रमोहन मित्तल राजपाल वर्मा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आत्मनिर्भर बनेंगे। योग और अध्यात्म के बल पर जब युवाओं और बच्चों का शरीर बल मनोबल प्रबल होगा तभी तो भारत विश्वविजेता बनेगा।
विज्ञापन


युवा शक्ति सूर्य नमस्कार का अभ्यास कर नियमित सूर्य नमस्कार करने का संकल्प पूरा करें।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित जिंदल, युवा तहसील प्रभारी महावीर प्रजापत, पतंजलि प्रवक्ता गुरमीत सीड़ा, कश्मीर लाल गर्ग, पं. विद्यासागर, राकेश कुमार, संतराम, कर्मवीर लीलाराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें