फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सामूहिक लोकनृत्य में जीपीएस प्योदा प्रथम

Sat, 14 Sep 2024 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय कन्या स्कूल जाखौली अड्डा में शुक्रवार को खंड स्तरीय अंडर-11 में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 40 प्रतिभागी छात्राओं ने भाग लेकर विभिन्न प्रस्तुतियां दी। सामूहिक लोकनृत्य में जीपीएस प्योदा को पहला स्थान मिला।

राजकीय कन्या जाखौली अड्डा, राजकीय मिडल स्कूल प्यौदा, डीएवी स्कूल, एमडीएन ग्लोबल स्कूल के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें फैंसी ड्रैस, एकल नृत्य, रागिणी, सामुहिक गान व सामुहिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों दी। साथ ही राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण, आतंकवाद, भू्रण हत्या, नारी, व शिक्षा विष्य पर पेंटिग प्रतियोगिता भी करवाई।
विज्ञापन


इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाने वाले विजेता बच्चे आगामी होने वाली जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह जानकारी कार्यक्रम के कनवीनर कृष्ण कुमार ने दी। इस अवसर पर सगींत शिक्षिका, मुस्कान, वंदना, नीलम, प्रोमिला, मधुबाला, ममता, ड्राईंग शिक्षक अनिल संधू व जेबीटी शिक्षक परवीन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये रहे परिणाम

सामूहिक लोकनृत्य में जीपीएस प्यौदा ने प्रथम स्थान हासिल किया। एकल नृत्य में डीएवी पुलिस स्कूल को प्रथम स्थान मिला। रागनी में डीएवी पुलिस स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। फैंसी ड्रैस में डीएवी स्कूल को प्रथम स्थान मिला।

फैंसी ड्रैस में जीपीएस प्यौदा ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं पेंटिग प्रतियोगिता में एमडीएन ग्लोबल स्कूल को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें