फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को सम्मानित करेंगे राज्यपाल : अनिल शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने राज्य पुरस्कार के लिए चयनित जूनियर रेडक्रॉस काउंसलर अध्यापकों को बधाई दी।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि शिक्षक विद्यालय स्तर पर ही नहीं सामाजिक और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय देता है। उन्होंने कहा कि हमें बड़ी खुशी है कि कोविड-19 विकट परिस्थिति में शैक्षणिक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक सहयोग और सेवा के क्षेत्र में जिले के अनेक शिक्षकों ने अपने उत्कृष्ट भागीदारी दिखाते हुए प्रथम पंक्ति में रहे है। इसी कड़ी में आगामी 6 जनवरी को उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं सामाजिक जागरूकता गतिविधियों के लिए राज्यपाल हरियाणा बंडारू दत्तात्रेय कई अध्यापकों को राज्य मेरिट पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिगढ़ किंगन के इतिहास प्राध्यापक राजा सिंह झींजर, राजकीय उच्च विद्यालय बदनारा से पंजाबी अध्यापक बूटा सिंह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलबेहड़ा से सोशलॉजी प्राध्यापक नवीन कुमार बंसल व टटियाणा स्कूल से हिंदी प्राध्यापक डॉक्टर अनिल कुमार शर्मा शामिल है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि राजकीय उच्च विद्यालय बदनारा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलबेहड़ा के प्रधानाचार्य को सराहनीय जूनियर रेडक्रॉस गतिविधियों के लिए हेनरी डू नॉट चैलेंज शील्ड तथा हेनरी डू नॉट रैनर अप शिल्ड राय पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस अवसर पर सचिव जिला रेडक्रॉस सोसाइटी रामजीलाल, खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कौशिक, हरबंस लाल, प्रधानाचार्य डॉ. मगनलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें