फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किसानों की भलाई के लिए निर्णय ले रही सरकार ः राणा

Sat, 20 Sep 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक चेयरमैन अमरपाल राणा ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की भलाई के लिए लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में सुधारों के जरिये किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए जो कदम उठाए जा रहे हैं उससे कृषि जगत को नई राहेंं मिल रही हैं।
विज्ञापन


वे कलायत मेंं पत्रकारोंं से रूबरू थे। इससे पहलेे उन्होंने कलायत के जांबाज सैनिक पंकज राणा के निधन पर दुख प्रकट किया। इस दौरान अमरपाल राणा के साथ एक देश एक चुनाव लोकसभा अंबाला संयोजक नेपाल राणा व पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद रहे। राणा ने कहा कि किसान, जवान व विज्ञान राष्ट्र की उन्नति का आधार हैं। जवान देश की सीमाओं पर सजग प्रहरी के रूप में डटकर खड़ा होता है। किसान अपनी मेहनत से अन्न पैदा करता है और विज्ञान नई खोजों के जरिये प्रगति की उड़ान भरवाने की देश को राहें प्रदान करता है। अमर पाल राणा ने कहा कि सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों को सस्ती दरों पर कर्ज उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे किसान आधुनिक तकनीकों को अपनाकर अपनी पैदावार बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें