फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की खरीद 15 सितंबर से शुरू करे सरकार : विक्रम कसाना

Sun, 30 Aug 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
किसान भवन पूंडरी में बैठक करते किसान। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की हलका स्तरीय बैठक शनिवार को किसान भवन पूंडरी में जिला अध्यक्ष गुरनाम सिंह फरल की अध्यक्षता में हुई। युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना एडवोकेट ने सरकार से धान की सरकारी खरीद 15 सितंबर से शुरू करने और किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न होने देने की मांग की है।
विक्रम कसाना ने कहा कि सरकार को किसानों के हित में काम करना चाहिए लेकिन राज्य सरकार उनकी मांगे पूरी करने की बजाय उन्हें नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने बताया कि बैठक में 3 सितंबर को रादौर में होने वाली किसान महापंचायत के लिए चर्चा की गई। महापंचायत को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करें और अधिक से अधिक संख्या में उन्हें महापंचायत में पहुंचाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों की प्रमुख मांगों के लिए संगठन सरकार पर दबाव बनाएगा। इसके अलावा गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग को भी किसान महापंचायत में प्रमुखता से उठाया जाएगा। बैठक का संचालन युवा जिला अध्यक्ष विक्रम दुसैण और हलका अध्यक्ष रणधीर बरसाना ने किया। इस अवसर पर युवा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र मागो, पिरथी कौल, बहादुर गोरसी, सुनील गोलन, कर्मवीर पूंडरी, मोनी सिकंदर खेड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
महापंचायत में किसानों से पहुंचने का आह्वान
जिला अध्यक्ष गुरनाम सिंह फरल ने कहा कि किसानों के हितों से जुड़े इन मुद्दों के लिए संगठन पूरी मजबूती से संघर्ष करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 3 सितंबर को रादौर में होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चहल नरड़ ने कहा कि किसानों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए भाकियू (चढ़ूनी) लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद स्थापित करने, संगठन को मजबूत करने और किसान विरोधी नीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें