फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हाबड़ी हॉकी नर्सरी ने बरसाना को 3-2 से हराया

Sun, 30 Aug 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
हाबड़ी हॉकी स्टेडियम में मैच के दौरान ​भिड़ते ​खिलाड़ी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को हाबड़ी हॉकी स्टेडियम में हॉकी मैच का आयोजन हुआ। यह रोमांचक मुकाबला हाबड़ी की गर्ल्स हॉकी नर्सरी और बरसाना की गर्ल्स टीम के बीच खेला गया, जिसमें हाबड़ी की टीम ने बरसाना को 3-2 से शिकस्त देकर खिताबी जीत हासिल की।
मैच के दौरान दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। सरपंच गुरविंदर सिंह ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन परिचय को साझा करते हुए ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी के स्वर्णिम इतिहास से युवा खिलाड़ियों को रूबरू कराया और उन्हें देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। सभी अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम की बेटियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद नवीन जिंदल कार्यालय कैथल से अरविंद गोलन, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच गुरमीत, हॉकी सेक्रेटरी रमेश कुमार, हॉकी प्रधान सरदार सरूप सिंह, हॉकी कोच सुरेंद्र प्रताप, डीपीई रामदिया शर्मा, नर्सरी कोच लवप्रीत सिंह, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।

हाबड़ी हॉकी स्टेडियम में मैच के दौरान भिड़ते खिलाड़ी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें