फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मतदान के चलते नहीं हुई धान की सरकारी खरीद

Sun, 06 Oct 2024 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया के तहत शनिवार को मतदान होने के चलते मंडियों में धान की सरकारी खरीद नहीं हो पाई। बता दें कि पहले ही राइस मिलरों की हड़ताल के कारण मंडियों में धान का कार्य प्रभवित हो रहा है। ऐसे में सरकारी खरीद में भी काफी देरी हो रही है।

नाराज किसानों की ओर से प्रदर्शन के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पहले धान की सरकारी खरीद शुरू न होना और फिर उठान न होने से शहर की तीनों मंडियां धान से अटी हुई हैं। राइस मिलरों की हड़ताल के कारण मंडियों में धान उठान का कार्य काफी प्रभावित हो रहा है। धान की फसल का उठान न होने से किसानों सहित आढ़तियों की भी परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में पिछले एक सप्ताह में महज 30 हजार क्विंटल धान की खरीद हो पाई है। जबकि अब तक जिले में दो लाख क्विंटल से अधिक धान की आवक हो चुकी है।

उध्र, मार्केट कमेटी कैथल के सचिव बसाऊ राम ने बताया कि सरकारी खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी है। इसके तहत अब तक 30 हजार से अधिक क्विंटल पीआर किस्म के धान की खरीद की जा चुकी है। मंडी में आ रहे किसानों की सभी समस्याओं का हल किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें