कैथल। खेड़ी मटरवां में चोर एक मकान का ताला तोड़कर वहां पर रखे लाखों रुपये व जेवरात चुरा कर ले गए। खेड़ी मटरवा के सतपाल ने पूंडरी थाना की पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 28 अप्रैल की रात को चोर उसके घर का ताला तोड़कर उसमें घुसे व वहां पर रखी नकदी व सोने में चांदी के जेवरात चुरा कर ले गए। चुराए गए सामान की कुल कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवादचोरों ने दानपात्र से हजारों रुपये चुराए
कैथल। हरिगढ़ किंगन के काली माता मंदिर व दुर्गा माता मंदिर के दान पत्र तोड़ते चोर उनमें रखे हजारोंं रुपये चुरा कर ले गए। इस संबंध में गांव हरिगढ़ के बलबीर सिंह ने गुहला थाना की पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 26 अप्रैल की रात को चोर गांव में बने काली माता मंदिर व दुर्गा माता मंदिर की दान पात्र को तोड़ते हुए वहां से 15 हजार रुपये की चुरा कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद