फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जगह से लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अलग-अलग जगहों से चोर लाखों रुपये कीमत का सामान चुराकर ले गए। पुलिस ने चारों मामलों में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी पहली शिकायत में शहीद भगत सिंह नगर अरनौली निवासी कुलवंत सिंह ने बताया कि 19 व 20 मार्च को उसके खेत से चोर मोटर व 110 फुट तार चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

दूसरी शिकायत में डिफेंस कॉलोनी निवासी कपिल देव ने बताया कि 22 मार्च को उसकी कार का साइलेंसर चोरी हो गया। तीसरी शिकायत में वार्ड नंबर नौ सलेमपुर निवासी हरप्रीत सिंह ने बताया कि 12 बेगा बस्ती के नजदीक सत्संग भवन से चोर उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। चौथी शिकायत में खरक पांडवा निवासी मनोज कुमार ने बताया कि मटौर रोड कलायत में उसकी स्क्रैप की दुकान है। 18 मार्च को साढ़े आठ बजे के करीब वह अपनी दुकान पर गया तो पता चला कि वहां से चोरों ने लोहे का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने चारों मामलों में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें