फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिल्ली विरोध प्रदर्शन में भाग लेंगे सराफ व स्वर्णकार

Mon, 04 Apr 2016 12:10 AM IST
kaithal
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : bureau
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के बढ़ाए जाने के विरोध में सराफा बाजार रविवार को भी बंद रहा। स्वर्णकारों ने सड़क के बीचों-बीच बैठकर सरकार के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की। सोमवार को दिल्ली में होने वाली हड़ताल में भी जिले से स्वर्णकार भाग लेंगे। 32वें दिन  सराफा व्यापारी विक्रम सिंगला विक्की, मनीष चौधरी सराफा, छत्रपाल सोनी, अनीश गुप्ता व जगननाथ देशमुख भूख हड़ताल पर बैठे।
विज्ञापन



प्रधान राजेंद्र गोयल व प्रधान विनोद कुमार सोनी ने कहा कि दिल्ली जंतर-मंतर पर 4 अप्रैल को एक्साइज ड्यूटी के विरोध में होने वाले प्रदर्शन में कैथल से भारी तादाद में सराफा कारोबारी  भाग लेंगे। अगर इसके बाद भी सरकार कुंभकर्णी नींद से जागते हुए काले कानून को रद्द नहीं करती तो सर्राफ व स्वर्णकार सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई का ऐलान कर देंगे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार का इसी प्रकार अड़ियल रवैया रहा तो वह दिन दूर नहीं है, जब सराफा व्यापारी अपना कारोबार छोड़ने पर मजबूर हो हाेंगे, क्योंकि काले कानून व इंस्पेक्टरी राज कानून के साए में कारोबार करना कठिन है।

कागजी कार्रवाई के नाम पर रोजाना स्वर्णकारों को प्रताड़ित किया जाएगा। जिससे व्यापारी वर्ग किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगा और अपने हकों के लिए कोई भी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेगा। प्रदर्शन में रोष जताने वालों में महासचिव सुंदर लाल वर्मा, प्रवीण मित्तल, राजेश वर्मा डिंपी, प्रदीप वर्मा, जयप्रकाश सराफ, अशोक सराफ, विकास वर्मा विक्की, अजय सराफ, सतीश धवन, राजेश सराफ, अजय सराफ निटा, डिंपी वर्मा, राजेंद्र वर्मा, पवन वर्मा, सुंदर लाल डाई वाले, तरसेम सराफ, विजय बंसल, रमेश वर्मा, नरेश मित्तल सराफ, महात्मा भौसले, सुमित वर्मा, ईश्वर सौंगरी, देसराज वर्मा, रामचंद्र प्योतवाले, प्रदीप वर्मा, श्याम लाल वर्मा, सुशील सराफ, सतीश वर्मा, अनिल वर्मा, अशोक भोला, सुमित वर्मा, देसराज वर्मा, अमित वर्मा सहित कई सराफा कारोबारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें