फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्वर्ण पदक विजेता हनीप्रीत गांव पहुंचे, किया सम्मानित

Tue, 28 Jan 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। रोहेड़ा गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वर्ण पदक जीतने के बाद रोहेड़ा की बेटी कबड्ड़ी खिलाड़ी हनीप्रीत के गांव पहुंचने पर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक समिति सदस्य वार्ड नंबर तीन से राकेश उर्फ शीलू जागलान व नीरज कुंडू, राजेश मलिक, सुरेंद्र कोच ने शिरकत की।
विज्ञापन

इस दौरान सुभाष व सोहनपाल कोच, सुरेंद्र कोच ने बताया कि रोहेड़ा निवासी सोमवीर प्रो. कबड्डी टीम के सदस्य हैं। बेटी ने जयपुर पिंक पैंथर जूनियर नेशनल कबड्डी में कांस्य पदक जीतकर गांव व माता का नाम रोशन किया है। इसके अलावा रोहेड़ा की बेटी हनीप्रीत ने शॉट पुट अंडर-14 में स्कूली नेशनल एथलेटिक में सिल्वर पदक जीतकर गांव व स्कूल का नाम रोशन किया है। इस दौरान शीलू जागलान ने कहा कि रोहेड़ा गांव के काफी प्लेयर राष्ट्रीय स्तर पर अपने गांव, प्रदेश ,देश का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों ने पदक जीत चुके कर एक बार फिर से गांव का नाम रोशन किया है। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि मनदीप ,पेम जागलान, फलर जागलान सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें