फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पोस्ट ऑफिस कर्मचारी के घर से सात लाख के सोने के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चीका में एक मकान से करीब 7 लाख रुपये सोने के गहने चोरी कर लिए गए। मकान मालिक महिला पोस्ट ऑफिस में ड्यूटी पर गई थी। लौटी तो मकान के ताले टूटे हुए मिले। घर में सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

इस संबंध में महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। वार्ड नंबर 3 चीका निवासी सरोज ने चीका थाने में दी शिकायत में बताया कि वे पोस्ट ऑफिस भागल में नौकरी करती हैं। 23 अप्रैल की सुबह के समय वह अपने घर के ताले लगाकर ड्यूटी गई थी। शाम को अपने काम से बस के जरिेये हरसौला चली गई थी। अगले दिन हरसौला से अपनी ड्यूटी करने चली गई।
शाम को ड्यूटी से आने के बाद वह सो गई। करीब छह बजे जब वह उठी तो पाया कि सीढ़ियों की कुंडी ऊपर की तरफ से बंद थी। ऊपर गई तो चौबारे का ताला टूटा व दरवाजा खुला मिला। जब बेड़ और पेटी के कपड़े देखे तो सभी बिखरे मिले। बेड़ में रखे गहने गायब थे। चोर उनके घर से तीन तोले सोने के कान के टोप्स के साथ रानी हार, दो चेन सेट, मंगल सूत्र, टीका दो अंगूठियां व अन्य सामान चोरी करके ले गए। उन्होंने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत सात लाख रुपये है।
विज्ञापन

चीका थाना के जांच अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें