फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुर्गा मंदिर में मां स्कंदमाता की पूजा, भजन-कीर्तन से गूंजा मंदिर परिसर

विज्ञापन
दुर्गा मंदिर में भजन-कीर्तन करती महिला संकीर्तन मंडली । संवाद
विज्ञापन
राजौंद। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन दुर्गा मंदिर में मां स्कंदमाता की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालु पहुंचने लगे। भक्तों ने मां भगवती के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मंदिर में आयोजित भजन-कीर्तन से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर महिला संकीर्तन मंडली की ओर से भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। महिलाओं ने मां भगवती की महिमा का गुणगान करते हुए भक्ति गीत प्रस्तुत किए। भजनों के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए और मां के जयकारे लगाकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक माहौल बना रहा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां स्कंदमाता नवदुर्गा के नौ स्वरूपों में पांचवां स्वरूप हैं। उनकी पूजा करने से सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। नवरात्र के दौरान भक्त मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा कर परिवार की मंगलकामना करते हैं।

मंदिरों में बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
नवरात्र के कारण राजौंद के विभिन्न मंदिरों में भी सुबह-शाम श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और रोजाना धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। नवरात्र के चलते शहर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें