फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशा छोड़ो-खेलों से नाता जोड़ो...का दिया संदेश

Fri, 24 Jan 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। अरनौली, सिहाली, बुढ़नपुर गुजरान, डेरा बाजीगर, लंडाहेड़ी, शहीद भगत सिंह में नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर एसडीएम कृष्ण कुमार ने नशा छोड़ों-खेलों से नाता जोड़ो का संदेश दिया।

एसडीएम ने कहा कि उपमंडल गुहला में नशा मुक्ति के प्रचार के लिए शेड्यूल भी बनाया गया है, जिसके माध्यम से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों को कवर किया जाएगा। तहसीलदार गुहला, संबंधित पटवारी व नंबरदार इन निर्धारित कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे। पुलिस विभाग की तरफ से उप-पुलिस अधीक्षक, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, ग्राम सचिव, सरपंच व पंच भी जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग से खंड शिक्षा अधिकारी गुहला के साथ संबंधित स्कूल के मुखियाओं, महिला एवं बाल विकास विभाग से सीडीपीओ गुहला संबंधित गांव की आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर व सुपरवाइजर भी इन कार्यक्रमों में शामिल होंगी। एसडीएम ने नशा मुक्ति के प्रचार के लिए उप-पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, सीनियर सिविल सर्जन, ड्रग इंस्पेक्टर, खंड शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। अजीमगढ़, महमदपूर, शादीपुर, गढ़ी नजीर, मलिकपुर गांव में 30 को कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें