फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पराक्रम दिवस पर नेता जी को किया याद

Fri, 24 Jan 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल।पराक्रम दिवस पर वीरवार को नेता जी सुभाषचंद्र को याद किया गया। उनकी जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में युवाओं का जोश दिखा।

पुलिस विभाग की ओर से राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एसपी राजेश कालिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। राहगीरी कार्यक्रम में पुलिस कर्मचारियों के अलावा स्कूली बच्चों व आमजन की ओर से भाग लिया गया। कार्यक्रमों की कड़ी में स्कूली बच्चों और कलाकार सुरेंद्र रोमियो, सुभाष फौजी, अनिल धनौरी, पूनम यादव, अंशु राणा ने लोक संस्कृति को समर्पित गीतों व नृत्यों से प्रभाव छोड़ा।

गायक कलाकारों की ओर से अपने गानों के माध्यम से नशा से दूर रहने का संदेश दिया गया। राहगीरी कार्यक्रम के तहत वहां मौजूद आमजन व स्कूली बच्चे झूम उठे।

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से कैथल जिले में डीएसपी कुलदीप बेनीवाल के नेतृत्व में पीएसआई रामलाल, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार व होमगार्ड शमशेर सिंह की टीम लगातार जिला वासियों को नशा ना करने बारे जागरूक कर रही है।
विज्ञापन


एसपी राजेश कालिया ने कहा कि युवा वर्ग देश का भविष्य है, जिनके आगे बढ़ने से ही देश आगे बढ़ेगा, परंतु उनको नशे से बचाने के लिए उनके अभिभावकों सहित पूरे समाज को जागरूक पडे़गा। अभिभावक अपने किशोर आयु के बच्चों बारे नशे के प्रति जागरूक करें। एसपी ने कहा कि खेल से जुड़ा व्यक्ति नशे की लत से दूर रहता है इसलिए छोटी उम्र से ही बच्चों को पढाई के साथ साथ खेलों के प्रति प्रोत्साहित करे, ताकि बच्चा बड़ा होकर नशे की लत से दूर रहकर अपने स्वास्थ्य को बनाए रखे और कामयाब बने।

कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया कहा कि नेताजी के अद्वितीय संघर्ष और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने भी सभी को उनकी बुद्धि और शूरवीरता से अवगत करवाया। मौके पर प्रो.अलका गोयल, प्रो.साक्षी प्रो.निर्मल, प्रो.राधिका और प्रो.रश्मि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें