संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। श्याम परिवार ट्रस्ट पूंडरी की ओर से रविवार को अनाज मंडी में विशाल फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक सतपाल जांबा के भाई शीशपाल जांबा, फतेहपुर के सरपंच सोहनलाल वर्मा व नगरपालिका पार्षद सतीश हजवाना ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना से की गई।
श्याम महोत्सव में भक्तिमय माहौल हुआ।। इस अवसर पर भजन गायकों ने श्याम के भजनों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायिका पलविंद्र पलक ने श्याम चरणों में दे दो ठिकाना., छोड़ेंगे ना हम तेरा साथ ओ बाबा मरते दम तक। भजन गायक अभिषेक नामा जयपुर ने श्याम तेरे भक्तों को तेरा ही सहारा है वहीं बहादुर सैनी ने भी ना गोरे का ना काले का घनश्याम मुरली वाले का भजन सुनाया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि भजन परमात्मा का ध्यान करने का सबसे अच्छा माध्यम है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में जब लोगों के पास परमात्मा को याद करने तक का समय भी नहीं है। ऐसे में श्याम परिवार ट्रस्ट पूंडरी जैसी संस्थाएं इस तरह के धार्मिक आयोजन कर लोगों को परमात्मा से जोड़ने का काम करती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के प्रधान प्रवीण गर्ग बाता, उपप्रधान सतीश जांबा, सचिव शिव कुमार व कोषाध्यक्ष नरेश मित्तल ने की। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी ट्रस्ट पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहें।