फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के बाहर जाम से छात्राएं परेशान

विज्ञापन
Girls upset due to jam outside school - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
गीता भवन के पास स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सामने हर रोज जाम लगने से छात्राओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्कूल के बाहर काफी संख्या में वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। छुट्टी होने के समय पर छात्राओं को स्कूल से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। जाम के कारण मनचले युवक बीच में घुस कर छींटाकशी तक करते हैं।
विज्ञापन

स्कूल के बाहर लगने वाले जाम के बारे में छात्राओं ने कहा कि छुट्टी के समय स्कूल के बाहर सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े रहते हैं। यहां से पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने बताया कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करीब 2200 छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने के लिए आती हैं। स्कूल के आगे गाड़ियां खड़ी होने कारण यहां से निकलने का रास्ता नहीं बचता। ऊपर से जब छात्राओं की छुट्टी होती है तो काफी संख्या में छात्राओं सहित इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों के चलते यहां जाम की स्थिति बन जाती है। शहर भर से लोग बाजार के अंदर जाने पर अपनी गाड़ियों को स्कूल के आगे खड़ा करके चले जाते हैं।
प्रतिदिन स्कूल के आगे लगने वाले जाम में मनचले युवक बाइक लेकर अंदर घुस जाते हैं। छात्राओं ने बताया कि स्कूल के आगे छुट्टी होने पर प्रतिदिन जाम लगता है। कुछ मनचले युवक बाइक लेकर स्कूल के आगे खड़े रहते हैं। जाम के दौरान छात्राओं को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्कूल के आस-पास के दुकानदारों को भी जाम लगने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जाम के दौरान कई वाहन चालक दुकान के आगे की वाहन खड़े कर चले जाते है। साथ ही छुट्टी के दौरान कई मनचले पहले ही यहां आकर खड़े हो जाते है। इसके बाद छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं।
स्कूल प्रिंसिपल रामेश्वर ने बताया कि इस बारे में पुलिस प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया है। सुबह के समय स्कूल स्टाफ खुद तैनात रहता है। स्कूल के गेट के बाहर जाम लगने से छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

डीएसपी विवेक चौधरी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। मामले में तुरंत कार्रवाई की जाएगी। यहां डायल 112 व दुर्गा शक्ति टीम को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें