फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कुरुक्षेत्र से शैक्षणिक भ्रमण कर लौटीं छात्राएं

Fri, 05 Dec 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
बस को हरी झंडी देकर रवाना करते प्राचार्य।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली की छात्राएं कुरुक्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण कर लौट आई हैं। प्राचार्य हरपाल सिंह और एसएमसी प्रधान संदीप सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाकर छात्राओं को रवाना किया था।

इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और महाभारतकालीन इतिहास से परिचित कराना था। छात्रों ने जयंती में लगे विभिन्न राज्यों के हस्तशिल्प, खादी और मिट्टी के बर्तनों के स्टाल भी देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों द्वारा दिए गए व्याख्यानों से छात्राओं को गीता के उपदेशों, उसके सांस्कृतिक महत्व और ऐतिहासिक संदर्भों की विस्तृत जानकारी मिली। प्राचार्य हरपाल सिंह ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण न केवल ज्ञानवर्धक होते हैं, बल्कि छात्रों को देश की धरोहर और सांस्कृतिक मूल्यों से

भी जोड़ते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें