फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दौड़ प्रतियोगिता में लड़कियों और लड़कों ने लिया हिस्सा

Fri, 15 Nov 2024 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। गांव किठाना के न्यू टैगोर स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष में विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता करवाई। इसमें लड़कियों व लड़कों के अलग-अलग ग्रुप और आयु वर्ग के हिसाब से दौड़ और अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

विद्यालय प्रबंधक हरपाल सिंह ढांडा ने विद्यार्थियों को जीवन में हमेशा खुश व प्रगतिशील रहने की प्रेरणा दी। कहा कि भारत के प्रथम यशस्वी प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस को पंचशील के प्रतिपादक के रूप में भी मनाया जाता है। पंचशील के सिद्धांत और धर्मनिरपेक्षता समस्त विश्व में भाईचारे का आधार है। उन्होंने बच्चों को बताया कि व्यक्ति को हमेशा प्रयत्नशील रहना चाहिए क्योंकि परिश्रम से हर कार्य संभव है। इस दौरान प्रधानाचार्य अरविंद शास्त्री व डिप्टी डायरेक्टर अशोक कुमार ने भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए बाल दिवस की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता के तहत लड़कियों व लड़कों के अलग-अलग ग्रुप और आयु वर्ग के हिसाब से 100 मीटर रेस 200 मीटर रेस 400 मीटर 1600 मीटर रेस, रिले रेस, खो खो, कबड्डी व वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने बढ़चढ़-कर प्रतियोगिता में भाग लेते हुए भारी जोश और उत्साह दिखाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें