कैथल। राधा कृष्ण स्कूल में वीरवार को बाल दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता करवाई। इसमें विद्यार्थियों ने दम लिया। पीटीआई अशोक कुमार और बॉक्सिंग कोच मुस्कान ने अध्यापकों की सहायता से कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ हेड बॉय, हेड गर्ल और कप्तान के साथ स्कूल की प्रधानाचार्य मीनू ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपना उत्साह दिखाना चाहिए। इससे जीवन में कामयाब होने का सुअवसर प्राप्त होता है।
निदेशक लाभ सिंह लैलर ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि हमें चाचा नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। यदि हम खेल प्रतियोगिता में हार भी जाएं तो हमें उससे और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा लेनी चाहिए।
अध्यापकों ने सभी छात्र-छात्राओं को बाल दिवस के अवसर पर बिस्कुट और फल वितरित किए। विजयी रहे छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के समस्त अध्यापक और सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संवाद