फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बोर्ड परीक्षा में टॉपर रही छात्राएं हुई सम्मानित

Tue, 28 Feb 2023 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करोड़ा की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाली दो छात्राओं को प्रमोद शर्मा स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार प्रमोद शर्मा के पिता नौहरिया राम शर्मा ने चार साल पहले शुरू किया था।
विज्ञापन

प्रमोद शर्मा इसी स्कूल में अतिथि अध्यापक थी। वर्ष 2018 में उनका निधन हो गया था। उनके निधन के बाद उनके पिता ने यह पुरस्कार शुरू किया था। जो प्रत्येक वर्ष 10वीं व 12वीं कक्षा में टॉप करने वाली छात्राओं को दिया जाता है। आज प्रमोद शर्मा के भाई महेंद्र पाल हरित ने गांव में जाकर यह पुरस्कार दोनों छात्राओं 12वीं की ऋतु देवी व 10वीं की अनु देवी को प्रदान किया। पुरस्कार के रूप में छात्राओं को स्मृति चिन्ह के अतिरिक्त नकद पुरस्कार भी दिया जाता है। इस मौके पर गांव के सरपंच दिनेश कुमार ने भी भविष्य में मेधावी छात्राओं को सम्मानित करने की बात कही। प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने कहा कि ऋतु देवी और अनु देवी बहुत मेहनती हैं। शिक्षा के अतिरिक्त उनके स्कूल की छात्राएं खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी आगे रहती हैं। महेंद्र पाल हरित ने छात्राओं को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर अध्यापक विनोद शर्मा, सुरेश कुमार, सुभाष चंद, महावीर, बजिंद्र सिंह, पूजा शर्मा, श्रीकृष्ण डीपीई, भावना, राजबाला, मोनिका, सोनिया, नीरू और प्रवीण शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें