फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के लिए निशान यात्रा

Tue, 28 Feb 2023 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। वीर बर्बरीक श्याम समिति रजि सिसला की ओर से श्री श्याम फाल्गुन महा महोत्सव के तहत सोमवार को भव्य निशान यात्रा निकाली। इस यात्रा में श्रद्धालुओं ने बाबा का निशान उठाया। मंगलवार को भव्य भजन संध्या आयोजित की जाएगी।
समिति के सदस्य पूर्व सरपंच सुभाष सिसला, जंगीर सिंह, कश्मीर सिंह और बलवान शर्मा सिसला ने बताया कि श्री श्याम फाल्गुन महामहोत्सव के चलते सोमवार को सिसला धाम से बैंडबाजों के साथ भव्य निशान यात्रा निकाली। इस यात्रा में करीब चार हजार निशान के साथ श्याम भगतों ने बढ़-चढर्क भाग लिया। यात्रा गांव सिसला से शुरू होकर गांव सिसमौर पहुंची और वापस सिसला धाम पहुंची।
विज्ञापन

यात्रा का दोनों गांवों में श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया और श्रद्धालुओं में प्रसाद भी बांटा। भव्य यात्रा में शामिल श्रद्धालु बाबा के भजनों पर नाचते झूमते जा रहे थे और बाबा की महिमा का गुणगान कर रहे थे। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में पूजा अर्चना कर माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भजन संध्या में श्री श्याम फाल्गुन महामहोत्सव में पावन सानिध्य पंडित जय भगवान चौशाला, कलाकार सुभाष सांवरिया, पलविंद्र पलक फतेहाबाद व दर्पण शर्मा कैथल बाबा श्याम की महिमा का गुणगान करेंगे। उन्होंने बताया कि समस्त गांववासी सिसला धाम की तरफ से अमृतमय भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. जयमल, ऋषिपाल, कृष्ण लाल और सुनील कुमार, विपिन मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें