फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशा मुक्ति के लिए छात्राओं ने ली शपथ

Sat, 20 Sep 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय कलायत के प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में सेवा पखवाड़े का आयोजन किया गया। प्राचार्य सुनील गर्ग ने छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की और कहा कि हमें उनके सपनों को साकार करने के लिए भारत को विश्व गुरु बनाने में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर छात्राओं को सेवा, स्वच्छता और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से युवाओं से अपेक्षा की गई कि वे हर प्रकार के नशे से दूर रहें और देश के विकास में अपना योगदान दें। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डाॅ. कविता रानी, रेड क्रॉस प्रभारी डाॅ. राम जुवारी और वाणिज्य प्राध्यापक शेर सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें