फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रोजगार की संभावनाओं पर चर्चा

Sat, 20 Sep 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
आरकेएसडी कॉलेज भू-भौतिकी में विभाग ने व्याख्यान का आयोजन किया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के भौतिकी विभाग की ओर से शुक्रवार को “भू-भौतिकी में कॅरिअर के अवसर” विषय पर विस्तार व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें संसाधन व्यक्ति के रूप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के भू-भौतिकी विभाग से दीक्षा ने शिरकत की।

कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष अलीशा गोयल ने स्वागत भाषण से की। व्याख्यान में दीक्षा एवं उनकी टीम ने विद्यार्थियों को भू-भौतिकी के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं और तैयारी की रणनीतियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि स्नातकों के लिए ओएनजीसी, रिलायंस सहित ऊर्जा, तेल, गैस व खनिज अन्वेषण क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्थाओं में रोजगार की व्यापक संभावनाए हैं।
विज्ञापन


दीक्षा ने भू-भौतिक विज्ञानी, अन्वेषण वैज्ञानिक, सिस्मिक डाटा विश्लेषक आदि पदों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह क्षेत्र न केवल व्यक्तिगत जीवन में बदलाव लाता है बल्कि समाज के विकास में भी योगदान देता है।
विज्ञापन


लगभग 100 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। प्राध्यापिकाएँ निशा मित्तल, चेतना व नेहा उपस्थित रहीं। प्राचार्य राजबीर पाराशर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से विद्यार्थियों को फायदा होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें