फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता

Thu, 24 Apr 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। शहर की एक कॉलोनी से 19 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती की मां ने सिविल लाइन थाना में केस दर्ज करवाया है।

कलायत थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी महिला ने सिविल लाइन थाना में दी शिकायत में बताया कि उसकी दो लड़कियां और एक लड़का है। बड़ी लड़की और लड़का शादीशुदा हैं। छोटी लड़की की शादी नहीं हुई है। इस समय में शहर में किराये के मकान में रहते हैं।
विज्ञापन


गत 22 अप्रैल को उसकी 19 वर्षीय बेटी अपनी भाभी के साथ शहर में मकानों में सफाई करने के लिए गई थी। काम निपटाने के बाद उसकी पुत्रवधू तो घर पर आ गई, लेकिन उसकी बेटी वापस नहीं आई। उसने पुत्रवधू से पूछा तो जवाब मिला कि उसकी बेटी पहले ही वहां से आ गई थी। इस पर उन्होंने अपने स्तर पर लड़की के बारे में पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन मशक्कत के बावजूद कोई भी जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन


इस संदर्भ में सिविल लाइन थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि पुलिस ने युगुमशुदगी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें