हरियाणा के कैथल में एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में पुलिस ने हत्या का मामला बताया है। शव कुछ दिन पुराना लग रहा है। वहीं, शरीर के कई अंग गल भी गए हैं।
मंगलवार दोपहर बाद सिलाखेड़ा रोड पर एक नीले रंग के सूटकेस में युवती का शव मिलने का मामला सामने आया है। सड़क से जा रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के आधार पर डीएसपी वीरभान, सीआईए की टीमें व शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
30 साल बताई जा रही मृतका की उम्र
शव की सूचना के बाद राहगीरों की भीड़ सड़क पर जमा हो गई। हालांकि अभी तक युवती के शव की पहचान नहीं हुई है। मृतका की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवती की हत्या कर शव को सूटकेस में रखा गया होगा। इसके बाद इसे ड्रेन में फेंका गया है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
पुलिस के मुताबिक, शव कई दिन पुराना लग रहा है। पानी में रहने के चलते शव फूल गई है और कुछ अंग गल भी गए हैं। अभी मौत के कारणों का पता भी नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।