फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिला प्रशासन से सभी विभागों से जुड़े यूजर आइडी के पासवर्ड बदलवाए

Wed, 10 Apr 2024 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। चुनाव आयोग के एनकोर पोर्टल पर अनुमति देने की बजाय गलत भाषा का प्रयोग करने का मामले में अब जिला प्रशासन ने भी कड़ा संज्ञान लिया है। इस मामले में जिला प्रशासन से सभी विभागों से जुड़े यूजर आइडी के पासवर्ड बदलवा दिए हैं। इस प्रकरण के संदर्भ में डीसी प्रशांत पंवार ने लघु सचिवालय में सभी विभाग अध्यक्षों को पासवर्ड बदलने के लिए हिदायत जारी की थी। इसके बाद ही पासवर्ड बदलने ही नहीं, बल्कि पुराने पासवर्ड के स्थान पर स्ट्रांग पासवर्ड लगाने की भी हिदायत दी है।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की ओर से चुनावी रैली के लिए मांगी गई अनुमति की बजाय जवाब में अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इसमें एक जूनियर प्रोग्रामर ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर अपने घर से चुनाव के एआरओ कम एसडीएम ब्रह्म प्रकाश के यूजर आइडी व पासवार्ड का दुरुपयोग करते हुए रैली की अनुमति देने की बजाय अभद्र भाषा प्रयोग की थी। इसके बाद कैथल की साइबर थाना पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, इस मामले में छह अप्रैल को हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी ने कैथल के सहायक निर्वाचन अधिकारी कम एसडीएम ब्रह्म प्रकाश को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने की है यह कार्रवाई

इस मामले में साइबर थाना की पुलिस ने जांच करते हुए शनिवार देर रात को राधा स्वामी काॅलोनी कैथल निवासी जूनियर प्रोग्रामर शिवांग व प्रवीन को गिरफ्तार किया। इसके बाद सोमवार को गिरफ्तार किए गए दो आरोपी को मामले के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर इंद्र सिंह की टीम ने गिरफ्तार किया था। न्यायालय आरोपी शिवांग व प्रवीन को जमानत दे चुका है। जबकि आरोपी आशीष व विशाल को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोपी विशाल अंबाला नगर निगम में जेई के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें