सड़क सुरक्षा की बैठक में डीसी प्रियंका सोनी ने सड़क दुर्घटनाएं रोकने के उद्देश्य से सख्त फैसले लिए हैें। उन्होंने साफ साफ कहा है कि मैरिज होम के बाहर जाम लगा तो उन्हें बंद करा दिया जाएगा। यानी कि मैरिज होम के अंदर ही संचालकों को पार्किंग के इंतजाम करने होंगे। लघु सचिवालय में हुई इस बैठक में एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, मार्केटिंग बोर्ड तथा स्थानीय निकाय के अधिकारियों को 30 नवंबर तक फॉग लाईन लगाने के आदेश किए हैं। इन आदेशों की पालना न करने वाले अफसरों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।
इन 9 बिंदूओं पर जारी किए आदेश:-
1. बस अड्डे के आस-पास सड़क सुरक्षा नियमों की अनुपालना नहीं की गई तो संबंधित के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
2. मैरिज हाल के संचालकों के विरुद्घ भी यातायात पुलिस को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
3. सड़कों पर सांकेतिक बोर्ड दुरुस्त करने, ब्लाइंड स्पॉट को ठीक करने, सड़कों के बीच में लगे खंभों को हटाने, अवैध कट को बंद करने के आदेश जारी किए है।
4. जींद रोड पर सभी लिंक मार्गों के शुरुआती प्वाइंट पर रोड स्टंड लगाए जाने के आदेश जारी किए।
5. नगर परिषद के अधिकारियों ने यदि अगली बैठक तक ट्रैफिक लाइटों को ठीक नहीं करवाया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
6. एसपी विरेंद्र विज ने आदेश जारी किया है कि हादसों में हो रही मौतों को रोकने के लिए सड़क पर नियमों की पालना जरुरी है।
7. अंबाला रोड, ढांड रोड व करनाल रोड बाईपास चौकों पर अस्थाई डिवाइडर लगाकर सड़कों का विभाजन किया गया था, पीडब्ल्यूडी उसे पक्का करे। ताकि जाम व हादसों से बचा जा सके।
8. वन विभाग सभी अंधे मोड़ों पर झाड़ियों को साफ करे, ताकि हादसे ना हों।
9. सड़क हादसों में कमी लाने के लिए सख्ती से चालान काटने के निर्देश भी जारी किए गए।
अमर उजाला द्वारा सड़कों पर सांकेतिक बोर्ड, चौक चौराहों पर संकेतक न होने तथा अंधे मोड़ों सहित कई समस्याओं को लेकर समाचार भी प्रकाशित किया गया था। इसके बाद डीसी ने इन सभी समस्याओं के समाधान के आदेश जारी किए हैं। बैठक में एसडीएम कमलप्रीत कौर, रोड सेफ्टी एसोसिएट भरत सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
हैडिंग
सितंबर माह तक हो चुकी हैं 85 मौत
जिले में सितंबर माह तक सड़क हादसों में 85 की मौत हो चुकी हैं। जबकि 258 घायल हो चुके हैं। 216 सड़क हादसों का कारण ओवर स्पीड, हेलमेट ना पहनना, अंधे मोड़, सड़कों पर नियमों की अवहेलना है।