प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्राएं व प्रशिक्षिका से बातचीत करती छात्रा। विज्ञप्ति
- फोटो : सांकेतिक
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय में छात्राओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से 15 दिवसीय जेन एआई रेडी नारी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ।
महाविद्यालय प्रबंध समिति की पहल पर नवीन जिंदल फाउंडेशन के नवीन अवसर इंटरनेशनल स्किल सेंटर और निमाया फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं को जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी जाएगी। प्रबंध समिति के प्रधान अश्विनी शोरेवाला ने इस पहल को वर्तमान समय की जरूरत बताया। प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने प्रशिक्षिका अलका वाही का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से छात्राओं का तकनीकी ज्ञान और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्राएं व प्रशिक्षिका से बातचीत करती छात्रा। विज्ञप्ति- फोटो : सांकेतिक