7केएलटी2: जागरूकता रैली को रवाना करते प्राचार्य
- फोटो : पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह कान्हा गोशाला का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए साथ में डीएम रमेश रंजन। स्रोतः प्रशासन
कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय कलायत में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के पांचवें दिन छात्राओं ने स्वच्छता रैली निकालकर तथा श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। रैली के माध्यम से छात्राओं ने आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर शिविर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक प्रोफेसर आनंद कुमार ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस राष्ट्र सेवा और समाज सेवा का सशक्त माध्यम है, जिसके जरिए चरित्र निर्माण, समाज उत्थान और राष्ट्र निर्माण संभव है। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों को हरियाणा के लोकगीतों को संजोने, उनकी सूची तैयार करने और उन पर रचनात्मक अभिव्यक्ति विकसित करने के लिए प्रेरित किया। संवाद