फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पत्नी को पिलाई शराब फिर चढ़ा दिया था ट्रक

Wed, 22 Jan 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कलायत के मटौर रोड पर चार दिन पहले ही हुए महिला के ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझाते हुए इस मामले में पति और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पति ने पत्नी को पहले खूब शराब पिलाई शराब और जब उसे नशा हो गया तो उस पर ट्रक चढ़ा दिया था।

एसपी कैथल राजेश कालिया ने मीडिया को बताया कि पति ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर महिला की हत्या की थी। आरोपियों की पहचान जींद जिले के उचाना निवासी राजेश, धरोदी निवासी कर्मबीर व समैण निवासी संदीप के रूप में हुई है। तीनों आरोपी ट्रक चालक हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गत 17 जनवरी को कलायत में मटौर रोड पर एक युवती का शव मिला था। दौड़ लगा रहे युवाओं ने जब शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा और जांच शुरू की। शव कुत्तों ने नोच रखा था। इस संबंध में साथ लगते खेतों के मालिक कलायत निवासी जोगी राम राम की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

एसपी राजेश कालिया ने बताया कि महिला की पहचान 40 वर्षीय बनिता के रूप में हुई थी। उसका पति आरोपी राजेश आठ साल पहले असम से शादी करके लाया था। वह पहले से शादीशुदा था और उसकी दो बेटियां भी हैं।

एसपी राजेश कालिया ने बताया किअसम निवासी महिला उसकी पहली पत्नी से जन्मी बेटियों से सौतेला व्यवहार करती थी और शराब की आदी थी। इससे तंग आकर राजेश ने अन्य दो आरोपियों से मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। आरोपी उसे कार में बैठाकर कलायत ले गए और शराब पिलाकर नशे में धुत कर दिया। बाद में उसे सड़क पर लेटाकर उसके ऊपर से ट्रक निकाल दिया, ताकि उसको कुचलकर हत्या को हादसा दिखाया जा सके और उसकी पहचान भी न हो। बाद में ट्रक जब गड्ढाें में उतर गया तो आरोपी उसे मौके पर छोड़कर भाग गए।

एसपी ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल पर युवती के पास एक पर्स मिला, जिसमें उसका आधार कार्ड था। बाद में ट्रक के माध्यम से ट्रक मालिक की पहचान की गई। उससे पूछताछ में खुलासा हुआ कि पति ने ही दो अन्य आरोपियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की है। मृतका और आरोपी राजेश का एक बेटा भी है। एसपी ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त ट्रक बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ट्रक चालक पर करीब 17 लाख रुपये की देनदारी

एसपी राजेश कालिया ने बताया कि घटना के समय मौके पर मिले ट्रक के चालक के बारे में पता करने पर पता चला कि ट्रक चालक पर करीब 17 लाख रुपये की देनदारी है और उसका ट्रक काफी महीनों से गांव में खराब मे खड़ा था। पूछताछ में सामने आया कि हत्या करने के लिए मृतक महिला को शराब पिलाकर मौका पर ब्रेजा गाड़ी में लाया गया था उस वक्त उसके साथ राजेश का एक अन्य रिश्तेदार संदीप वासी समैण भी था। आरोपियों ने महिला को शराब के नशे में धुत करके बातों में लगाकर सड़क पर लेटा दिया और फिर उसे ट्रक से कुचल

दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें