फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ऑनलाइन बुकिंग शुरू होते ही गैस सिलिंडर की सप्लाई हुई सामान्य

Sun, 15 Mar 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
14kht_17 नीलम गैस एजेंसी से सिलिंडर लेकर जाता युवक   संवाद  - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। पिछले कुछ दिनों से चल रही गैस सिलिंडरों की परेशानी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। गैस एजेंसियों ने घरेलू गैस सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है, जिसके बाद शहर में सप्लाई भी सामान्य होने लगी है।

शनिवार सुबह तक शहर की कई गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग एडवांस सिलिंडर लेने के लिए एजेंसियों के बाहर खड़े रहे, लेकिन शाम होते-होते ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू होने से स्थिति में सुधार आ गया। इसके बाद एजेंसियों ने कॉलोनियों में सिलिंडर की सप्लाई भी शुरू कर दी। गैस की कमी के कारण पिछले कुछ दिनों से कॉमर्शियल सिलिंडर नहीं मिलने पर कई ढाबा संचालक घरेलू सिलिंडर से काम चला रहे थे। वहीं कुछ ढाबों पर खाना बनाने के लिए लकड़ी और कोयले का सहारा लेना पड़ा, जिससे बाजार में कोयले की मांग भी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शहर में पीएनजी गैस की सप्लाई भी पूरे प्रेशर के साथ जारी है, जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कत नहीं हो रही है। गैस एजेंसियों ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और आवश्यकता के अनुसार ही सिलिंडर बुक करें।

14kht_17 नीलम गैस एजेंसी से सिलिंडर लेकर जाता युवक   संवाद - फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें