फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन काबू

Fri, 14 Mar 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। खेतों से ट्यूबवेल तार व अन्य सामान चुराने के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने सामान चुराने वाले शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो गाड़ी, सबमर्सिबल मोटर का पंखा, सबमर्सिबल मोटर बाहर निकालने वाली चेन कुपी, दो लोहा पाइप बैंड, करीब 70 किलो रबड़ तांबा तार, 12 टूटे हुए स्टार्टर, पांच छोटे सिलिंडर व अन्य कृषि लोहा सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी से थाना पूंडरी, तितरम, सदर, कलायत व ढांड क्षेत्र के तहत 57 चोरी की वारदात सुलझाने में सफलता हासिल की गई है। यह जानकारी डीएसपी सुशील प्रकाश ने प्रेस वार्ता करके दी है।

डीएसपी ने बताया कि विस्तृत कैलरम निवासी संदीप की शिकायत के अनुसार नौ मार्च की रात उसके खेत कोठा का ताला तोड़कर स्टार्टर, 150 फीट तार, मोटर का पंखा, कुड़का मशीन व लोहे के पाइप किसी ने चोरी कर लिए थे। कलायत थाने में यह केस दर्ज कराया गया था।

डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की टीम ने 11 मार्च की शाम फरल निवासी आरोपी राजपाल व सोनू को खुराना रोड कैथल से काबू किया।

न्यायालय में आरोपियों को 12 मार्च को पेश किया गया। फिर पूछताछ के लिए पुलिस ने उन्हें तीन दिन के रिमांड पर लिया था। इस दौरान वारदात में लिप्त उनके अन्य साथी फरल निवासी रोशन को भी काबू कर लिया गया। डीएसपी ने बताया कि तीनों आरोपी सगे भाई है। आरोपियों ने पूछताछ दौरान कबूला कि आरोपी सोनू व राजपाल अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2024 से ही चोरी की वारदात करते हैं। उनका भाई आरोपी सोनू उनके साथ जनवरी 2025 से चोरी की वारदातों में शामिल हुआ है। जो उनके गिरोह द्वारा जिला कैथल में 18 मामलों में 57 चोरी की वारदात की है।

आरोपी राजपाल पहले कबाड़ी का काम करता था। जो उसने अपने भाइयों से कहा कि किसानों के खेतों में कीमती सामान होता है। उसे बेचने पर मुनाफा कमाया जा सकता है। इसके बाद तीनों खेतों से चोरी करने लगे। आरोपी राजपाल व सोनू दिन के समय खेतों की रेकी करते थे तथा रात को सभी आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो गाड़ी, सबमर्सिबल मोटर का पंखा, सबमर्सिबल मोटर बाहर निकालने वाली चैन कुपी, दो लोहा पाइप बैंड, करीब 70 किलोग्राम रबड़ तांबा तार, 12 टूटे हुए स्टार्टर, पांच छोटे सिलेंडर व अन्य कृषि लोहा सामान बरामद किया गया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


उधर, एक अन्य मामले में कैलरम गांव से चोर खेतों से हजारों रुपये का तार व अन्य सामान चोरी हो गई। कैलरम निवासी संदीप ने कलायत थाना में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि चाेर नौ मार्च की रात को उसके खेत में लगी बिजली की तार व अन्य सामान चुरा कर ले गए। चुराए गए सामान की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें