फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद भी अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़े परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कुतुबपुर में तालाब से मछली पकड़ने गए शिव कॉलोनी निवासी दो व्यक्तियों की मारपीट में हुई मौत के मामले में पांच दिन बाद भी दोनों मृतकों को चिता की अग्नि नसीब नहीं हुई। उनके परिजन शव नहीं लेने पर अड़े हैं। जिस कारण दोनों के शव जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखे हैं। वहीं परिजनों ने आर्थिक सहायता व रोजगार देने की मांग को लेकर जिला अस्पताल के बाहर धरना दिया। तहसीलदार ने परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए मनाने का प्रयास किया। लेकिन परिजन नहीं मानें।
विज्ञापन

अस्पताल में पहुंचे रणधीर, बलदेव मटौर, प्रदीप कुमार, दीपक भैरो, फूल सिंह गौतम, एडवोकेट रजत कुमार, संजीव व मनोज ने कहा कि जो परिवार में खर्च चलाने वाले थे, उनका तो देहांत हो गया। कम से कम प्रशासन द्वारा उनके परिवार के सदस्यों को तो सहायता जल्द से जल्द देनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक उनके परिजनों की मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, वे उनके समर्थन में हर जगह खड़े रहेंगे। इसके बाद ही वे अंतिम संस्कार करेंगे।
तहसीलदार को सौंपी बैंक पासबुक की प्रति- कैथल तहसीलदार सुदेश मैहरा शनिवार को धरने पर बैठे लोगों के पास पहुंची और उन्हें मनाने का प्रयास किया। तहसीलदार ने बताया कि प्रशासन द्वारा दोनों मृतकों के आश्रितों को सहायता राशि उपलब्ध करवाने व अन्य मांगों के बारे में प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि मृतक अनिल की सहायता राशि से संबंधित फाइल तैयार है। बंटी की फाइल में कुछ संशोधन की जरूरत है, जिसे परिजन पूरा करके प्रशासन को दें ताकि आगामी कार्रवाई हो सके। परिजनों ने बंटी के बैंक खाते की प्रति भी तहसीलदार को दी।
विज्ञापन

एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि आरोपी ठेकेदार संजय और विक्रम के पुलिस रिमांड के दौरान कुछ अन्य लोगों के नाम भी घटना में सामने आए हैं, जिन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। विक्रम के कर्मचारी होने के संबंध में एसपी ने कहा कि इस बारे में अभी कोई सूचना पुलिस के पास नहीं आई है। अगर ऐसा पाया जाता है तो संबंधित विभाग से बातचीत कर जो कार्रवाई होगी वह की जाएगी।
विदित रहे कि 6 दिसंबर को गांव कुतबपुर में तालाब से मछली पकड़ने गए व्यक्तियों को ठेकेदारों ने मछली चुराते देख लिया था। ठेकेदारों को आता देख वे तालाब में कूद गए थे। ठेकेदारों द्वारा एक युवक से मारपीट की गई थी, जिसकी आठ दिसंबर को सिविल अस्पताल में मौत हो गई थी। दूसरा युवक लापता था, जिसका शव तीसरे दिन तालाब में पाया गया था। गुस्साए परिजनों ने आरोपी ठेकेदारों को पकड़ने और मृतकों के आश्रितों को सहायता देने सहित अन्य मांगें प्रशासन के सामने रखी थी। शनिवार को भी मामले के संबंध में परिजनों द्वारा धरना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें