फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश से चूरापोस्त का सप्लायर काबू, कोरोना टेस्ट में पाया गया पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए-टू पुलिस द्वारा मध्य प्रदेश के मंदसौर में दबिश देकर चुरापोस्त सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कैथल लाने पर कोरोना टेस्ट करवाया गया तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला। जिस कारण उसे गिरफ्तार करके लाने वाली टीम को भी टेस्ट करवाना पड़ा। वहीं मुख्य आरोपी को न्यायालय में पेश कर रेवाड़ी जेल में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि एएसआई जसवंत सिंह की टीम द्वारा पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी ट्रक चालक गुरनाम सिंह तथा परिचालक जोगा सिंह को साथ लेकर गांव संडौस जिला मंदसौर एमपी स्थित एक ढाबे पर दबिश दी। जहां से चुरापोस्त उपलब्ध करवाने वाले संतोष कुमार पाटीदार निवासी दलौढा जिला मंदसौर को 10 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि उपरोक्त दोनों आरोपियों द्वारा संतोष से दो हजार रुपये प्रति किलो की दर से 34 किलो चुरापोस्त खरीदा गया था। सीआईए-टू पुलिस द्वारा 11 दिसंबर को कोरोना टेस्ट करवाने उपरांत आरोपी संतोष कोविड संक्रमित पाया गया। उसे रेवाड़ी जेल के कोविड केयर सेंटर भेजा गया है।
विदित रहे कि सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर की अगुवाई में सबइंस्पेक्टर रनबीर सिंह की टीम 6/7 दिसंबर की रात पिंजूपुरा आईटीआई से एक में दो कट्टों से 32 किलो चुरापोस्त बरामद हुआ। ट्रक चालक की पहचान गुरनाम सिंह तथा परिचालक सीट बैठे युवक की पहचान जोगा सिंह दोनों निवासी समाना पंजाब के रुप में हुई थी। दोनों आरोपियों का न्यायालय से 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें