कैथल। भगोड़ा पकड़ो स्टाफ ने विशेष मुहिम के तहत मारपीट और चोट पहुंचाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को काबू किया है। स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की टीम ने फ्रांसवाला निवासी मंदीप को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 4 सितंबर 2020 को गांव फ्रांसवाला में टायर पेंचर की दुकान करने वाले एक व्यक्ति से मारपीट कर उसे घायल करने के आरोप में थाना सदर में केस दर्ज हुआ था। न्यायालय से जमानत मिलने के बाद आरोपी दोबारा अदालत में पेश नहीं हुआ और फरार हो गया था। न्यायालय ने 12 अगस्त 2025 को उसे पीओ घोषित किया था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
आठ बोतल शराब सहित आरोपी काबू
कैथल। थाना कलायत पुलिस ने आठ बोतल अवैध शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एएसआई विनोद की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव कैलरम स्थित एक दुकान पर दबिश दी और आरोपी ईश्वर सिंह को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से पांच बोतल हथकढ़ी और तीन बोतल देसी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद