कैथल। यातायात थाना पुलिस ने अगस्त माह में 27 बुलेट बाइक सहित 7591 वाहनों के चालान किए और 38 लाख 18 हजार रुपये जुर्माना वसूला। यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश कुमार के अनुसार पुलिस टीमों ने नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की और लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक भी किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मॉडिफाइड सिलेंसर वाली बुलेट बाइक पर विशेष नजर रखी जा रही है। माह के दौरान बिना नंबर प्लेट के 380, लाइन चेंज के 444, बिना हेलमेट के 1721, ओवर स्पीड के 299, गलत साइड के 1577, बिना सीट बेल्ट के 269, शराब पीकर ड्राइविंग के 50, मोबाइल प्रयोग के 79, ब्लैक फिल्म के 2 और अंडर एज ड्राइविंग के 8 चालान किए गए। संवाद