एक व्यक्ति ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 20 लाख रुपये की लिमिट करवाई थी। जिसमें से किसी ने 6 बार में 3 लाख 49 हजार 700 रुपये की राशि निकलवा ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में खेड़ी रायवाली निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि उसने अपने पिता के नाम से वर्ष 2015 में टिंडर मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में खाता खुलवाया था। जिसमें 20 लाख रुपये की लिमिट बना ली। जिसमें वह खुद ही लेन-देन करता था। 5 मई 2018 को जब उसने बैंक खाता जांचा तो पता चला कि बैंक अधिकारी द्वारा मिलीभगत करके उसके फर्जी हस्ताक्षर कर 6 बार में 3,49,700 रुपये निकाल लिए गए। यह राशि अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई। जिन्हें वह जानता तक नहीं। आरोप है के यह सारी गड़बड़ी तत्कालीन बैंक मैनेजर द्वारा की गई। थाना शहर पुलिस के अनुसार पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बैंक कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।