फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धार्मिक भ्रमण के लिए निशुल्क बस रवाना

Mon, 27 May 2024 05:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति की ओर से निशुल्क बस 26 मई को सुबह 4.30 बजे खाटू श्याम, सालासर धाम, अग्रोहा धाम के लिए रवाना हुई। मुख्य अतिथि भजन गायिका रेखा सुरभि ने बस को हरी झंडी देकर रवाना किया। समिति के प्रधान मनोज सिंगला ने रेखा सुरभि और उनके परिवार का स्वागत किया। श्री खाटू श्याम मंदिर कैथल के पुजारी मोहन पंडित (मोनू), नीतू बाला और लता गर्ग ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सन्नी श्याम दीवाना ने बनाया कि समिति की ओर से माता वैष्णो देवी के लिए भी निशुल्क बस सेवा शुरू की जाएगी। राकेश सिंगला ने बताया कि समिति की ओर से समय-समय पर निशुल्क मेडिकल शिविर भी लगाया जाता है। इस मौके पर ईश्वर गर्ग, चिराग बंसल, मनोज सिंगला, सन्नी शर्मा, कुलदीप शर्मा, बृजलाल मित्तल, प्रकाश बंसल, प्रवीन मंगला, नरेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें