फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जमीन की साझी खेवट के नाम पर आठ लाख की धोखाधड़ी

Wed, 12 Mar 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पाडला गांव में जमीन की साझी खेवट को अलग करवाने के नाम पर आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसमें आरोपी ने न तो खेवट अलग करवाई और न ही रुपये वापस दिए। रुपये मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। किसान की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सदर थाना कैथल में दी गई शिकायत में पाडला गांव निवासी तरसेम राणा ने बताया कि उसकी कृषि भूमि की खेवट भाइयों के साथ साझी है। जून 2024 में खेवट अलग करवाने के लिए वह टिंकू राणा से मिला। पटवारी व कानूनगो के साथ उसकी बनती थी। टिंकू राणा ने कहा कि इस पर बहुत खर्च आएगा। वकील, पटवारी, कानूनगो व तहसीलदार को पैसे देने पड़ेंगे। इसके बाद उसके बेटे यशपाल ने टिंकू राणा को 50 हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टिंकू राणा कहने लगा कि काम शुरू करवा दिया है। इसके बाद टिंकू राणा ने डेढ़ लाख रुपये मांगे तो यशपाल ने उसे रुपये दे दिए। आरोपी अलग-अलग बहाने बनाकर उनसे आठ लाख रुपये ले गया। इसके बावजूद टिंकू राणा ने उनका काम नहीं करवाया। जब उसके लड़के यशपाल ने अपने रुपये वापस मांगे तो टिंकू ने उसे गोली मारने की धमकी दी। ऐसा करके आरोपी ने उनके साथ धोखाधड़ी की है।

सदर थाना एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें