फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर 58 हजार रुपये का फ्रॉड

Sun, 26 Jan 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। शहर के रामनगर निवासी युवक से क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर करीब 58 हजार रुपये का फ्रॉड कर लिया गया। इस मामले में साइबर थाना की पुलिस ने शिकायत के बाद केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

साइबर थाना में दी गई शिकायत में रामनगर निवासी मोहित अठवाल ने बताया कि अंबाला रोड पर करीब नौ साल पुरानी उनकी मोबाइल की दुकान है। उसके पास 25 नवंबर 2024 को एक मोबाइल नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह एक्सिस बैंक से बोल रहा है। उसने बताया कि आपका एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड अप्रूव हो गया है। इसकी लिमिट एक लाख 80 हजार रुपये बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल करने वाले ने झांसा देकर कहा कि वह वाट्सएप नंबर पर एप्लीकेशन का लिंक भेज रहा है। इसमें आप अपने दूसरे क्रेडिट कार्ड की बेसिक जानकारी शेयर कर दीजिए। आरोपी ने वाट्सएप नंबर पर मोबाइल नंबर से लिंक भेज दिया तो लिंक को उसने डाउनलोड करके उसमें अपने क्रेडिट कार्ड की सारी जानकारी डाल दी। इस बीच फिर उसके पुराने क्रेडिट कार्ड से 57 हजार 900 रुपये कट गए। बाद में उसे ठगे जाने का अहसास हुआ। इस संबंध में साइबर थाना के प्रभारी शुभ्रांशु ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें